Monday, October 19, 2026
Home Education रेलवे मंडी स्कूल की छात्राओं ने राज्य स्तरीय मुकाबलों में जमाया ओवरऑल...

रेलवे मंडी स्कूल की छात्राओं ने राज्य स्तरीय मुकाबलों में जमाया ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय रैड क्रास सोसायटी की पंजाब राज शाखा चण्डीगढ़ की तरफ से भाई घन्हैया जी की याद में श्री आनंदपुर साहिब में राज्य स्तरीय मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में रेलवे मंडी स्कूल के प्रिंसिपल ललिता रानी की अगुवाई में स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। इन मुकाबलों में पंजाब भर से 18 विभिन्न-विभिन्न प्राईवेट तथा सरकारी स्कूलों की टीमों तथा 12 कालेजों की टीमों ने भाग लिया।

Advertisements

इस कैंप में रेलवे मंडी स्कूल की छात्राओं ने पंजाब की सारे स्कूलों की टीमों को हरा कर राज्य स्तरीय ओवर ऑल ट्राफी लगातार चौथी बार जीत हासिल करके जिला होशियारपुर का नाम रोशन किया। रेलवे मंडी स्कूल की तानीया ने भाषण मुकाबलों में पहला, सुरजीत कौर ने कविता उच्चारण में पहला, पिंकी ने स्लोगन मुकाबलों में पहला, रमनदीप कौर ने पोस्टर मुकाबलों में पहला पुरस्कार हासिल किया तथा प्रीती, रोशनी, रिंकी, प्रभप्रीत, सुहानी, गौरी, रवीना तथा करूणा की टीम ने फस्र्ट एड प्रदर्शनी में पहला, किरण विर्दी ने लोकगीत में दूसरा तथा गुरलीन, आनंदप्रीत, रमनदीप, मनजोत, सुरजीत, किरण तथा जसप्रीत की टीम ने ग्रुप गायन मुकाबलों में दूसरा स्थान हासिल करके पंजाब में रेलवे मंडी स्कूल तथा होशियारपुर का नाम रोशन किया।

विजेता विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल ललिता रानी ने सम्मानित किया तथ भविष्य में और भी बढिय़ा उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए उत्साहित किया। इस मौके पर रैडक्रास इंचार्ज मीना कुमारी, मोनिका शर्मा, जसपाल सिंह तबला प्लेयर अध्यापक, सतविंदर सोनू तथा समूह स्टाफ तथा सेवा भारती संस्था के प्रधान बलराम भारद्वाज, सचिव अरविंद शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here