-शहर के विभिन्न मोहल्लों में जनसभाओं के दौरान तीक्ष्ण सूद की चुनाव प्रचार मुहिम को मिल रहा बल-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। तीक्षण सूद, उनकी धर्मपत्नि राकेश सूद, मेयर शिव सूद और अकाली-भाजपा नेताओं ने शहर के विभिन्न वार्डों में बैठके कर शहर निवासियों को अकाली-भाजपा गठबंधन द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए शहर निवासियों को तीक्षण सूद के हक में वोट देने के लिए प्रेरित किया। इस सबंधी शहर के विभिन्न मोहल्लों शालीमार नगर, भवानी नगर, शंकर नगर, स्कीम नं 11, माऊंट एवन्यू में शहर निवासियों के भारी इक्_ को संबोधन करते तीक्षण सूद ने कंडी के गांवों व शहर में करवाए गए विकास कार्यों संबंधी जानकारी देते हुए एक बार फिर अकाली-भाजपा गठबंधन को मौका देने के लिए कहा ताकि विकास कार्यों में निरंतर तेजी जारी रखी जा सके।
सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम सिंह पिपलांवाला, जगतार सिंह सैनी, हरजिंदर सिंह धामी, सतविंदर पाल सिंंह ढट्ट, अवतार सिंह जौहल, अर्चना जैन, मनीश गुप्ता और प्रसिद्ध अकाली-भाजपा नेताओं ने अपने विचार प्रगट करते हुए बताया कि तीक्षण सूद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों कारण उनको विकास का मसीहा कहा जा रहा है। उनका एक ही लक्ष्य है कि होशियारपुर का सर्वपक्षीय विकास किया जाए। इस लिए होशियारपुर को विकास की ऊंचाईयों पर लेजाने के लिए तीक्षण सूद को वोट देकर कामयाब किया जाए।
इस मौके पर जिला इंडस्ट्री सैल के अध्यक्ष इंजी. मनीष कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता, ज्ञान बांसल, सर्बजीत कौर, डा. विनोद शर्मा, रामदेव यादव, सतपाल गोयल, एन.एस. मिन्हास, विजय ठाकुर, वरिंदर वालिया, यशपाल शर्मा, तिलक राज शर्मा अकाली-भाजपा नेता, भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी, मैंबर, वर्कर व शहर निवासी भारी संख्या में मौजूद थे।