Saturday, October 3, 2026
Home Politics पैदल चेतना मार्च को मिला भारी जनसमर्थन, आप की नीतियों से जनता...

पैदल चेतना मार्च को मिला भारी जनसमर्थन, आप की नीतियों से जनता प्रभावित: सचदेवा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी की तरफ से पैदल चेतना मार्च निकाला गया। इस मौके पर मिले भारी जनसमर्थन के दौरान आप उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि पंजाब में बड़े स्तर पर राजनीतिक बदलाव के लिए लोग आप के समर्थन में बिना किसी डर और लालच के जुड़ रहे हैं तथा इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत को कोई नहीं रोक सकता। सचदेवा ने कहा कि आप द्वारा निकाली गई पैदल चेतना रैली दौरान जनता ने आगे बढक़र साथ देने का जो आश्वासन दिया है उससे पार्टी के हरेक वालंटियर का मनोबल बढ़ा है तथा उन्हें उम्मीद है कि होशियारपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश में चली आप की आंधी के आगे कोई नहीं टिकेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में आप वालंटियरों ने मार्च में भाग लेकर जनता को आप की नीतियों से जोड़ते हुए झाडू वाला बटन दबाने की अपील की।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here