Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur 12 से 14 नवंबर तक करवाया जाएगा सन्त वाणी समागम

12 से 14 नवंबर तक करवाया जाएगा सन्त वाणी समागम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हित रसिक परिसर होशियारपुर की तरफ से 12 से 14 नवंबर तक संत वाणी का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रबंधकों ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम सूद भवन, नजदीक नलोईयां बी.एस.एन.एल. एक्सचेंज होशियारपुर में सायं 5:30 से रात्रि 8:30 बजे आयोजित की जाएगी।

Advertisements

जिसमें श्रीहित अम्बरीष जी अपनी मधुर वाणी से संतो की वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस मौके पर प्रबंधकों ने शहरवासियों से अपील की कि श्रद्धालु बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग लें तथा भगवन कृपा प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here