Sunday, October 18, 2026
Home Crime विदेश भेजने के नाम पर ठगे 4 लाख, पुलिस ने मामला दर्ज...

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 4 लाख, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। विदेश भेजने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी करने के आरोप में टांडा पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला ठगी का शिकार हुई महिला निर्मल कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी चक्कबामू के ब्यान के आधार पर राज कौर पत्नी सुखदेव सिंह निवासी भुलत्थ (कपूरथला) के खिलाफ दर्ज किया है।

Advertisements

पुलिस को दिए अपने बयान में निर्मल कौर ने बताया कि उक्त आरोपी ने विदेश भेजने के लिए उनसे 6 लाख की पेशगी ली थी परन्तु उसने उन्हें विदेश नहीं भेजा। बाद में 2 लाख वापिस कर दिए परन्तु उसके पश्चात वह चार लाख देने से मुकर गई। बयान के आधार पर टांडा पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here