झारखंड में कांग्रेस सरकार बनने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने झारखंड में कांग्रेसी की सरकार बनने पर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताकर देश के समक्ष एक और मिसाल पैदा की है कि कांग्रेस ही देश का भला चाहती है और सभी धर्मों के अधिकार भी इसी के हाथों में सुरक्षित हैं। वहां की जनता ने ने प्रदेश की भलाई के लिए कांग्रेस की सरकार बनाकर अपने एवं प्रदेश की भविष्य को सुरक्षित हाथों में सौंपा है।

Advertisements

नेताओं ने कहा, कांग्रेस मुक्त भारत करने वाली भाजपा खुद भाजपा मुक्त भारत की राह पर

उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया तो वह जनता द्वारा दिए जा रहे एक के बाद एक फतबे पर गौर फरमा लें और समझ लें कि देश की जनता क्या चाहती है और विकास के लिए वह कांग्रेस के साथ है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस मुक्त का नारा लेकर देश में शासन करने वाली भाजपा खुद भाजपा मुक्त भारत की राह पर है तथा 71 प्रतिशत पूरे भारत में शासन करने वाली भाजपा आज 35 प्रतिशत पर सिमट गई है और यह जनता का भाजपा की गलत नीतियों को करारा जवाब है। इस मौके पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश डाबर मिंटू, पार्षद सरवन सिंह, उपाध्यक्ष हरीश आनंद, महासचिव सुमेश सोनी, पार्षद कमलजीत कटारिया, परमजीत सिंह टिम्मा, अमरजीत सिंह, गुलशन राय, राजिंदर परमार, अशोक मेहरा, गुरदीप कटोच, अशोक शर्मा, रविमोहन जैन, रवि शर्मा, रमेश डडवाल, शिवा डावर, सागर, यज्ञदत कौशल, बलविंदर सिंह संधू, सतपाल, विपुल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here