Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur संस्कार प्ले स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे

संस्कार प्ले स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। संस्कार प्ले स्कूल होशियारपुर में क्रिसमस डे मनाया गया। जिसमें सभी बच्चे सांता बनकर आए। पूरा कार्यक्रम नरेश बैंस की अध्यक्षता में किया गया। बच्चों ने क्रिस्मस पार्टी का आनंद लिया।

Advertisements

बच्चे सांता क्लॉज की ड्रैस में बहुत अच्छे लग रहे थे। बच्चों ने इस शुभ दिन पर सेठी अस्पताल का दौरा किया वहां पर बच्चों ने मरीजों को टॉफी देकर उनके स्वस्थ्य होने की कामना की। इसके बाद डा. नवजोत सिंह सेठी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद बच्चों ने स्कूल के नजदीक घरों में टॉफियां बांटी। इस मौके पर अंत में नरेश बैंस ने बच्चों का आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here