Tuesday, October 20, 2026
Home Crime पिता व बेटे से मारपीट करने वाले 5 लोगों के खिलाफ मामला...

पिता व बेटे से मारपीट करने वाले 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव जलालपुर अड्डे पर बीते दिनों पिता पुत्र को घेर कर घायल करने वाले गांव के ही पांच व्यक्तियों के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला मारपीट का शिकार हुए तरसेम सिंह पुत्र हरीया के ब्यान के आधार पर बौबी, राजन दोनों पुत्र बक्शीश राम, डोली पत्नी जीत राम सुक्खा पुत्र राम लुभाया, जीतराम पुत्र सुन्दर राम के खिलाफ़ दर्ज किया है।

Advertisements

अपने ब्यानों मे तरसेम ने बताया कि उसके लडक़े कुलदीप ने आरोपी बौबी को शादी में 8 हज़ार रूपए उधार दिए थे तथा 25 दिसंबर की शाम को जब कुलदीप उसको यह कह कर घर से निकला कि वह उधार दिए पैसे लेने के लिए जा रहा है तो राह में उसके पुत्र कुलदीप को घेर कर जान से मारने की नियत से ईंट तथा पत्थर मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया तथा उसे बचाने गए तरसेम के साथ भी मारपीट की। उसने बताया कि कुलदीप की हालत बहुत गंभीर है तथा उसे इलाज के लिए पी.जी.आई. चण्डीढ़ दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here