विधायक गिलजियां ने यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान बिल्ला व हल्का प्रधान गोल्डी का किया सम्मान

टांडा -उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। गत दिनों यूथ कांग्रेस के चुनाव में जिला होशियारपुर के प्रधान बने एडवोकेट दमनदीप सिंह बिल्ला दरीया तथा हल्का उड़मुड़ के प्रधान बने गुरप्रीत सिंह गोल्डी कल्याणपुर को मुख्यमंत्री पंजाब के राजनैतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने आज दाना मंडी में हुए समागम दौरान सम्मानित किया।

Advertisements

युवा कांग्रेस नेता दलजीत सिंह गिलजियां के नेतृत्व में आयोजित समागम दौरान यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा सीनियर लीडर शिप की मौजूदगी में मुख्या मेहमान विधायक गिलजियां ने दोनों यूथ नेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि यूथ कार्यकर्ता हमेशा ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने यूथ कार्यकर्ताओं को सरकार की ओर से शुरू जन हितैषी तथा विकास स्कीमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के प्रेरणा दी उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य मकसद युवाओं को रोजग़ार का मौका देना है जिसके लिए सरकार पूरी संजीदगी के साथ काम कर रही है।उन्होंने दोनों चुने गए नेताओं को युवाओं को नशों से दूर रखने तथा उनकी शक्ती को संगठित कर के राष्ट्र निर्माण तथा समाजिक विकास के कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके जोगिन्दर सिंह गिलजियां, चेयरमैन जरनैल सिंह जाजा, चेयरमैन सिमरन सिंह सैनी, वाइस चेयरमैन राकेश वोहरा, जगदीश खरल, सरपंच अमृतपाल, रविंदरपाल सिंह गोरा, ब्लाक प्रधान अवतार सिंह खोखर, सुखविन्दरजीत सिंह बीरा, हरीकृष्ण सैनी, पिंकी संगर, जीवन कुमार बबली, सनी पंडित, पंकज सचदेवा, दविंदरजीत सिंह बुढीपिन्ड, सरपंच हरदीप साबी, बिल्लू सैनी, चेयरमैन परमवीर सिंह पम्मा, सन्नी मिआनी, हरभजन सिंह कलियाणपुर, जगजीवन जग्गी, मास्टर कमल कुमार, राकेश बिट्टु , पुष्पिंदर सिंह, मास्टर नरिंदर सिंह, गुरसेवक मार्शल, मनी शहबाज़पुर, दलजीत सिंह, गुरचरण सिंह, सुखराज सिद्धू व अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here