Sunday, October 4, 2026
Home Education रेलवे मंडी की छात्राओं ने नैशनल कैंप में जमाया ओवरऑल ट्राफी पर...

रेलवे मंडी की छात्राओं ने नैशनल कैंप में जमाया ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा, खन्ना ने दी बधाई

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय रैडक्रास सोसायटी की पंजाब राज्य शाखा द्वारा 7 दिवसीय नैशनल यूथ एक्सचैंज प्रोग्राम के अधीन ट्रेनिंग कैंप अमृतसर में आयोजित किया गया। इस कैंप में प्रिंसिपल ललिता रानी की अगुवाई में रेलवे मंडी स्कूल से 4 अध्यापिकाओं तथा 13 छात्राओं की टीम ने भाग लिया। इस नैशनल कैंप में महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश , छत्तीसगढ़, केरला, तमिलनाडू, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाना, जम्मू कश्मीर तथा मध्यप्रदेश आदि 11 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। इस के अलावा पंजाब के विभिन्न जिलों से भी 12 टीमों ने इस कैंप में शिरकत की। इस नैशनल स्तरीय कैंप में रैडक्रॉस की तरफ से अलग अलग प्रतियोगिताएं करवाई गई।

Advertisements

जिनमें विभिन्न टीमों को हराकर रेलवे मंडी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करके नैशनल स्तर पर ओवरआल ट्राफी जीत कर स्कूल तथा जिल होशियारपुर का नाम पूरे पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में चमकाया है। विजेता छात्राओं को स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल ललिता रानी ने सुबह की सभा में सम्मानित किया? उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि रेलवे मंडी स्कूल की टीम ने राज्य स्तर पर कई बार ओवरऑल ट्राफी जीती है। परंतु रेलवे मंडी स्कूल के इतिहास में यह पहला मौका है कि जब स्कूल की टीम ने नैशनल स्तर पर प्रतियोगिता में ओवर आल ट्राफी जीती है।

यह रेलवे मंडी स्कूल तथा जिला होशियारपुर के लिए बहुत ही सम्मान की बात है। इन मुकाबलों में स्कूल की छात्रा सलोनी ने लोक गीत मुकाबलों में पहला, काजल ने क्विज मुकाबलों में पहला, खुशदिल ने पेपर रीडिंग में दूसरा, दविंदर कौर ने पोस्टर मेकिंग में दूसरा, दविंदर कौर ने स्लोगन राईटिंग में दूसरा स्थान तथा ग्रुप सांग मुकाबलों में प्रभजोत कौर, सलोनी, दामिनी, राजवीर कौर, गुरप्रीत कौर तथा शमा, लवली की टीम ने तीसरा स्थान हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया।

नैशनल स्तर पर इस कैंप के समापन समारोह में अविनाश राये खन्ना ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की तथा होशियारपुर जिले के प्रमुख सरकार स्कूल रेलवे मंडी स्कूल के ओवर आल ट्राफी जीतने पर स्कूल की छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें रेलवे मंडी स्कूल की प्राप्तियों पर गर्व महसूस हो रहा है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल ललिता रानी ने रैडक्रास इंचार्ज मीना कुमारी, कुलविंदर कौर, लोकगीत तथा ग्रुप सांग की तैयारी करवाने वाले अध्यापक जसपाल सिंह, अनु नंदा, रजनी, नाहर, भारती, हरलीन कौर, मोनिका शर्मा, तरनप्रीत कौर आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर सुनील कुमार, रविंदर कौर, शालिनी अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here