Saturday, October 10, 2026
Home National दिग्गज बने बिहार टैंट डेकोरेशन वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान, गुलशन बने सचिव

दिग्गज बने बिहार टैंट डेकोरेशन वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान, गुलशन बने सचिव

बछवाड़ा/बेगुसराये (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। बछवाड़ा (बेगूसराय) प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में रविवार को बिहार टेंट डेकोरेशन वैल्फेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बछवाड़ा प्रखंड की विभिन्न पंचायतो से टैंट हाऊस चला रहे सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन मजबूती पर जोर देते हुए प्रखंड स्तरीय समीति का चुनाव किया गया।

Advertisements

चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से दिग्गज कुमार राय को बिहार टैंट डेकोरेशन वैल्फेयर एसोशिएशन का अध्यक्ष बनाया गया तथा सचिव गुलशन कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ मुखिया, उप सचिव गणेश पासवान, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार को बनाया गया। वहीं, कार्यकारणी सदस्य के रुप में पंकज कुमार, मनीष कुमार, धर्मराज शर्मा, कलपू साह, मुर्शिद आलम, राम अकवाल पासवान, राम बालक गुप्ता, सुनील कुमार को चुना गया।

संगठन के सदस्यो को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे पास लोगों का संगठन न होने के कारण वह शादी, उपनयन समेत विभिन्न समारोहों में टेंट तो लगा देते हैं, लेकिन उन्हें उचित मजदूरी नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा की सभी टैंट हाऊसों की अपनी अलग-अलग टेंट कीमत निर्धारित है, जबकि ऐसा नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब हमें जीएसटी भी देना पड़ता है इसलिए संगठन द्वारा तय की गई कीमत व अपने संगठन के निर्देश पर ही चलना होगा ताकि उन्हें उचित मजदूरी मिल सके। इस मौके पर संगठन के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here