Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur बिजली दरों की बढोतरी पर भाजपा वर्करों ने पंजाब सरकार के खिलाफ...

बिजली दरों की बढोतरी पर भाजपा वर्करों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव मियानी में राज्य सरकार की ओर से बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोतरी का विरोध करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंडल मिआनी प्रधान अमित तलवाड़ लाडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की कैप्टन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में पहले ही लोग बेरोजग़ारी तथा मंदहाली के हाल से गुज़ाए रहे हैं। अब राज्य सरकार अपनी जन विरोधी नीतियों के चलते लगातार बिजली कीमतों में बढ़ोतरी कर के लोगों पर भारी बोझ दाल रही है।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने अन्य राज्यों में बिजली की कम कीमतों का हवाला देते हुए सरकार की ओर से की गई बढ़ोतरी को वापिस लेने की मांग की। इस दौरान मंडल प्रधान लाडी ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस दौरान रणजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, दिलबाग सिंह , गुरमेल सिंह, हरजिंदर सिंह, रणवीर सिंह, जोगा सिंह, महेश कुमार, मीका सिंह, राजू, राज कुमार आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here