Monday, October 26, 2026
Home Education जे.ई.ई. परीक्षा में 94.8 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर कान्सेप्ट क्लासेस के प्रथम...

जे.ई.ई. परीक्षा में 94.8 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर कान्सेप्ट क्लासेस के प्रथम अग्रवाल ने बढ़ाया जिले का मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मिनि सचिवालय स्थित कोचिंग संस्थान कान्सेप्ट क्लासेस में आद उस वक्त उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया जब जनवरी महीने में आने वाले जे.ई.ई. मेन्ज के नतीजे शानदार रहे। अकादमी के छात्र प्रथम अग्रवाल ने जिले भर में सभी कोचिंग संस्थानों को पछाड़ते हुे पहला स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में प्रथम ने 94.8 परसेन्टाइल अंक प्राप्त करके अकादमी का नाम रोशन किया।

Advertisements

प्रथम अग्रवाल के अतिरिक्त अकादमी के अन्य छात्रों प्रगुन शर्मा, चिराग अरोड़ा, अभय कटारिया ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना अभिभावकों व अपने कोचिंग संस्थान का नाम रोशन किया है। वहीं, अकादमी के डायरेक्टर प्रो. राजीव ठाकुर व प्रो.य नवल राणा ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि पिछले वर्षों से ही जिले में प्रथम स्थान कान्सेप्ट क्लासेस के छात्र ही प्राप्त कर रहे हैं जोकि उनकी अकादमी के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर उन्होंने परिणामों पर संतोष जताते हुए अप्रैल महिने में जे.ई.ई. के दोबारा होने वाली परीक्षा में भई बेहतरीन परिणामों की उम्मीद जाहिर की। इस मौके पर प्रो. ठाकुर व प्रो. राणा ने प्रथम के अभिभावकों को प्रथम की सफलता के लिए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here