Thursday, October 29, 2026
Home Education रयात बाहरा में धूमधाम से मनाया 71वां गणतंत्र दिवस

रयात बाहरा में धूमधाम से मनाया 71वां गणतंत्र दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में 71वां गणतंत्रत दिवस श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कैंपस डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन कुलदीप राणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर छात्रों ने सभ्याचार कार्यक्रम पेश किया जिसमें देशभक्ति के गीत, ग्रुप गायन, कविता आदि से विद्यार्थियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।

Advertisements

इस मौके पर कुलदीप राणा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताया तथा देश की खातिर कुछ भी कर गुजरने के लिए प्रेरित किया। प्रो. मनोज कटुआल के प्रोग्राम को कोऑडिनेट बेहतरीन तरीके से किया। अंत में बच्चों को मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर प्रो. अमित शर्मा, गुरप्रीत बेदी, विमल मलहोत्रा, संदीप कौर, तिलक राज के अलावा स्कूल के छात्र मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here