Thursday, October 29, 2026
Home Education गांव निवासियों के सहयोग से पंचायत ने सरकारी स्कूल को भेंट की...

गांव निवासियों के सहयोग से पंचायत ने सरकारी स्कूल को भेंट की एल.ई.डी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव बठ्ठियां ब्राह्मणा के सरकारी एलीमैंट्री स्मार्ट स्कूल को ग्राम की पंचायत ने गांव निवासियों के सहयोग से एक एल.ई.डी. भेंट की। इस मौके पर सरपंच संजीव कुमार ने कहा कि आज के आधुनिक युग मे बच्चों को पढ़ाने के तरीके काफी बदल चुके हैं व कंप्यूटर तथा आनलाइन के इस युग में बहुत सारा सिलेबस डिजीटल हो चुका है।

Advertisements

ऐसे में स्कूलों में कंप्यूटर व एल.ई.डी. आदि का होना बहुत जरूरी है। इसी सोच को मुख्य रखते हुए गांव निवासियों के सहयोग से स्कूल को एल.ई.डी. भेंट की गई है। इस अवसर पर ई.टीटी. अध्यापिका रेखा शर्मा व संध्या सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here