
होशियारपुर, 7 सितंबर: वार्ड नंबर 40 में पार्षद ध्यान चंद ध्याना की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने सुशील शर्मा सोनू को सेल्जमैन एसोसिएशन जिला होशियारपुर कांग्रेस सैल का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर विधायक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते दिन-ब-दिन व्यापार में आ रही गिरावट के चलते सेल्जमैन कार्य से जुड़े लोगों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है तथा इनका मार्जन भी पहले से काफी कम हुआ है। इसके चलते इनके लिए अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल बनता जा रहा है। इनकी समस्याओं के हल के लिए कांग्रेस द्वारा सेल्जमैन सैल गठित किया गया है ताकि इनके हक की आवाज को बुलंद किया जा सके। विधायक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश की अकाली-भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार व्यापारी वर्ग व इससे जुड़े अन्य कारोबारियों तथा सेल्जमैनों की समस्याओं को हल करने में पूरी तरह से नाकामयाब रही है। मगर इन्हें कांग्रेस पर पूरा भरोसा है तथा इसी के चलते यह वर्ग बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। विधायक अरोड़ ने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि सेल्जमैनों की समस्याओं को हल करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद कमल कटारिया, तीर्थ राम, कुलविंदर सिंह हुंदल व पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू, डा. रणजीत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, विधानसभा यूध कांग्रेस अध्यक्ष नवप्रीत सिंह रिहल, वार्ड यूथ अध्यक्ष हरदीप सैनी सोनू, रेडीमेड गार्मेंट््स अध्यक्ष सुरिंदर कुमार हैप्पी, रवि गुप्ता, दीपक नेगी, पम्मा बर्तन स्टोर, परमजीत सिंह पम्मा, पवन कुमार, गौरव, अनु व जरनैल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।













