Thursday, October 8, 2026
Home Education डिवाइन स्कूल की प्रिं. पूजा शर्मा डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड से...

डिवाइन स्कूल की प्रिं. पूजा शर्मा डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। डिवाईन पब्लिक स्कूल पुरहिरां की प्रिंसिपल एवं श्रीमति सरस्वती देवी मैमोरियल एजुकेशनल एडं वैल्फेयर सोसायटी की मुख्यप्रबंधक पूजा शर्मा को शिक्षा एवं समाजिक कार्यों में अग्रिम सेवाओं के लिए डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Advertisements

अवंतिका फाउंडेशन दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथोरिटी के संयुक्त सचिव आई.ए.एस. अधिकारी रमेश कुमार मुख्यातिथि के रूप में शामिल थे। इसके अलावा आवंतिका फाउंडेशन दिल्ली के निर्देशक डा. आनंद अग्रवाल, एन.आर.आई. डाक्यूमेंट्री एक्सपट्र्स दविंदर कौर तथा भारत सरकार के स्टैंडिंग कौंसिल अधिवक्ता राकेश भाटिया विशेष रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम अवंतिका फाउंडेशन दिल्ली द्वारा पूजा शर्मा को डा. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here