Wednesday, October 21, 2026
Home Latest कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव किला बरुन के विकास के लिए पंचायत...

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव किला बरुन के विकास के लिए पंचायत को सौंपा 20 लाख रुपए का चैक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के अंदर जन सुविधाओं को और बेहतर बनाने व सरकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने गांव किला बरुन की पंचायत को गांव के अलग-अलग विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए का चैक सौंपते हुए व्यक्त किए।

Advertisements

-जन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार वचनबद्ध: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि भविष्य में होशियारपुर को और ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत किला बरुन की मांग के अनुसार गांव में श्मशान घाट की फ्लोरिंग, गांव में पार्क, पैट्रोल पंप वाली गली व गुरुद्वारा साहिब वाली गली के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जरु रतमंद लोगों तक पहुंचाना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है, ताकि जरुरतमंद लोग सरकार की इन योजनाओं का लाभ ले सकें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांव वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जहां विकास के पक्ष से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योज्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से विशेष तौर पर नौजवानों के लिए कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विकास कार्यों के साथ-साथ गांवों में खेल स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं ताकि पंजाब की जवानी को तंदुरु स्त व स्वस्थ बनाया जा सके।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गांव वासी नशे के खिलाफ एकजुट हों, क्योंकि एकजुटता से ही नशे के कुष्ठ को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहाकि लड़कियों को भी पढ़ाई के अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर लड़कियां सिद्ध कर रही हैं कि वे कोई भी मंजिल पा सकती हैं। इस अवसर पर नंबरदार कुलदीप कुमार, अजय, सुरजीत सिंह, पार्षद सुरिंदर पाल सिद्धू के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here