11 हजार वोल्ट की तार के संपर्क में आने से झुलसा मजदूर, हालत गंभीर

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। विधुत पावर स्टेशन से महज़ 200 मीटर की दूरी पर हाइपरटेंशन तार से स्पर्शाघात के कारण एक कामगार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पावर स्टेशन के समीप अर्जुन साह की नीजी भूमि पर भवन निर्माण कार्य चल रहा था।

Advertisements

इसी कड़ी के दौरान काम कर रहा मजदूर समीप से ही गुजरने वाली 11 हजार वोल्ट वाली तार के संपर्क में आ गया, जिससे स्पर्शाघात के कारण तेज आग की लपटों में से जोरों की आवाज हुई और घटना का शिकार हुआ मजदूर गंभीर रूप से झुलस कर गिर गया। मजदूर की पहचान बगवाड़ा (बेगूसराय) निवासी शोभित पासवान के 22 वर्षीय पुत्र नंद कुमार पासवान के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार वह अपने रिश्तेदारों के यहां रह कर मजदूरी का काम करता था। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उक्त मजदूर को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाडा़ में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़त मजदूर की हालत नाजुक बताते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएँ होती रहती है। समय रहते अगर विभाग द्वारा यंत्रतंत्र लटके लुंज-पुंज तार को दुरूस्त किया गया होता तो इस प्रकार की घटनाओं पर विराम लगाया जा सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here