Monday, October 12, 2026
Home Education 15 लाख की लागत से शुरू हुआ स्कूल की चारदीवारी का कार्य

15 लाख की लागत से शुरू हुआ स्कूल की चारदीवारी का कार्य

logo latest

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। 15 लाख रूपए की लागत से हायर सैकेंडरी स्कूल त्रियाठ की चारदीवारी का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं स्कूल की चारदीवारी का कार्य शुरू करवाते हुए चेयरमैन राम सिंह, सतीश कुमार, अशोक साहनी आदि ने कहा कि स्कूल की चारदीवारी ना होने से स्कूल परिसर में कचरा गंदगी का माहौल बना रहता था और आवारा पशु स्कूल परिसर में आराम फरमाते हुए गंदगी फैलाते थे,

Advertisements

लेकिन अब चारदीवारी का कार्य शुरू होने से न केवल मवेशियों की आवाजाही पर विराम लगेगा बल्कि चार दिवारी से स्कूल के छात्र-छात्राओं शिक्षकों को भी इस चारदीवारी से लाभ होगा। वहीं उन्होंने कहा कि स्कूल की चारदीवारी ना होने से छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी थी और कई बार स्कूल स्टाफ द्वारा भी चारदीवारी के मुद्दे को उठाया गया जिसे लेकर अब स्कूल के चारों ओर चारदीवारी का कार्य शुरू किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here