Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur दसूहा में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले स्कूली वाहनों के काटे...

दसूहा में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले स्कूली वाहनों के काटे चलान

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रामपाल। एस.डी.एम दसूहा ज्योति बाला मट्टू के नेतृत्व में सुबह ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अजमेर सिंह ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना कर रही स्कूली बसों के बलगन चौंक दसूहा में चलान काटे गए। जिसमें एस.वी.जे.सी.डी.ए.वी. स्कूल, के.एम.एस कालेज, आर्मी स्कूल एवं डल्लेवाल यूनिवर्सिटी के इलावा सेंट पाल कान्वेंट स्कूल की बसों एवं अन्य वाहनों के चालान काटे गए और एसडीएम ज्योति बाला मट्टू ने बस चालकों को सख्त हिदायत दी कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जााएगा।

Advertisements

स्कूली बसों में सभी कागजात के साथ सी.सी.टी.वी. कैमरे के साथ महिला कंडैक्टर रखना तथा बसों में संबंधित कागजातों के अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंधित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भी कानून की उल्लंघना की तो उस पर कानूनी करवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here