Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur गुजराती भाईयो की रोजी-रोटी का रखे ध्यान नगर निगम: भाजपा

गुजराती भाईयो की रोजी-रोटी का रखे ध्यान नगर निगम: भाजपा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू एवं जि़ला सचिव अशवनी गैंद, सोशल मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा आदि ने प्रैस द्वारा बताया कि बहुत से गुजराती भाई जो पंजाब में पक्के तौर पर होशियारपुर में रह रहे हैं उन लोगों के वोटर कार्ड तथा आधार कार्ड भी होशियारपु के बने हुए हैं और अपनी रोज़ी रोटी के लिए कुछ लोग लोगों के घरों से पुराने कपड़े लेकर नये बर्तन देकर अपने घरों का गुज़ारा चलाते हैं और इसके इलावा कुछ लोग रविवार को संडे मार्कीट में फडिय़ां लगा कर पुराने एवं नये कपड़े बेचते हैं और यह लोग लगभग 20-25 साल से यहीं धन्धा चलाकर अपना गुजारा चलाते हैं आज इन सभी को नगर निगम में बुलाकर जुर्माने की पर्ची कटवाने को मजबूर किया जा रहा है।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने नगर निगम से अपील की है कि इनको कम से कम जुर्माना लगाकर फडिय़ा लगाने की आज्ञा दी जाये और इस सम्बन्ध में भाटिया ने गुजराती भाईयों को भी समझाया कि अपनी दुकानें सडक़ों पर बनी यैलो लाईनों के पीछे हट कर ही लगायें और सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाये ताकि आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम सहायक कमिशनर श्री संदीप तिवारी जी से अपील है कि इनको सही स्थान पर फड़ी लगाने की आज्ञा दें ताकि गरीब लोगों के घर चूल्हा जलता रहे। इस अवसर पर विजय कुमार, रजेश कुमार, धर्म कुमार, गुलाब, पूर्ण चन्द, रमेश कुमार, बिमला, रेखा, गीता, किरण, कविता, अंजली, मुकेश, विजय कुमारी, सोनू, रूपा, अर्चना, मीनू, सुनीता, बिन्दू आदि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here