Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh दुखदायी: पी.जी. में आग लगने से 3 छात्राओं की मौत, 2 घायल,...

दुखदायी: पी.जी. में आग लगने से 3 छात्राओं की मौत, 2 घायल, पुलिस ने शुरु की जांच

चंडीगढ़। आज 22 फरवरी दिन शनिवार को चंडीगढ़ के 32 सैक्टर में स्थित एक पी.जी. में सायं करीब 4 बजे आग लगने से तीन छात्राओं की मौत हो गई, दो के घायल होने का समाचार है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है तथा पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच शुरु कर दी गई थी। छात्राओं की पहचान रिया, मुस्कान और पाक्षी के रुप में हुई और इनकी उम्र 20 से 25 के बीच बताई जा रही है। मुस्कान हरियाणा राज्य के हिसार की रहने वाली थी और जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज सैक्टर-32 में प्रथम वर्ष की एम.कॉम की छात्रा थी। पाक्षी भी उसी कॉलेज में बी.ए.-1 की छात्रा थी और पंजाब के फरीदकोट के कोटकपूरा की रहने वाली थी। खबर लिखे जाने तक रिया की पहचान नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तब लड़कियां सो रही थी और दो बाथरुम की शीशा तोडक़र बाहर निकली तथा कयास लगाया जा रहा है कि छात्राओं की मृत्यु दम घुटने के कारण हुई। घायलों की पहचान फेमिना निवासी मोगा पंजाब तथा जैस्मीन निवासी फतेहाबाद हरियाणा के तौर पर हुई। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों अनुसार आग लगने के स्पष्ट कारणों एवं पी.जी. वैध था या अवैध तौर पर चलाया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here