टोल प्लाज़ा चौलांग प्रबंधकों व प्रदर्शकारियों के बीच गतिरोध जारी

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। कांग्रेस वर्करों की और से टांडा वासियो को टोल प्लाजा टोल फ्री करवाने के लिए संघर्ष तीसरे दिन भी जारी रहा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा शहर निवासियों ने आज टोल प्लाज़ा चौलांग पर तीसरे दिन भी रोस प्रदर्शन किया तथा अपने संघर्ष को जारी रक्खा। इस दौरान आज फिऱ कार्यकर्ताओं ने शांतमयी विरोध प्रदर्शन करते हुए 12 बजे से साढ़े चार बजे तक वाहन नि:शुल्क निकलवाए। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाज़ा प्रबंधन के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की तथा टांडा को टोल मुक्त करवाने के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान एडवोकेट दलजीत सिंह गिलजियां,जिला प्रधान यूथ कांग्रेस एडवोकेट बिला, यूथ प्रधान गोल्डी कलियाणपुर, पार्षद गुरसेवक मार्शल , रविंदरपाल सिंह गोरा तथा राकेश वोहरा ,परमवीर सिंह पम्मा ने कहा कि टांडा के लोगों को टोल माफ़ी तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा तथा इस मांग की पूर्ती के लिए वे पका मोर्चा लगाया जाएगा।

Advertisements

टांडा निवासियों को टोल माफ़ी के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन भी किया टोल प्लाज़ा का घेराव

आज शाम पुलिस अफसरों की मौजूदगी में धरना दे रहे वर्करों और टोल प्रबंधन के बीच बातचीत शुरू हुई है। संभावना जताई जा रही है की मसले का हल आज हो जाएगा। इस मौके एडवोकेट दलजीत सिंह गिलजियां, गोल्डी कलियाणपुर, राकेश वोहरा, जसविंदर काका, नगर कौंसल प्रधान हरिकृष्ण सैनी, रविंदरपाल सिंह गोरा, गुरसेवक मार्शल, अजीतपाल सिंह, गुरवीर रिंकू, अशोक वर्मा, सेठ राम सेठी, बाबू रूप लाल, राकेश बिट्टु , राजेश लाडी, हीरा लाल भट्टी, सन्नी पंडित, दविंदर बिल्लू सैनी, सुरिंदरजीत बिल्लू, हैप्पी सिद्धू, बब्बू सैनी, हीरा लाल पुरी,

राजू जसरा, सरपंच जोगिन्दर सिंह, सरपंच हरदीप साबी, देसराज डोगरा, किशन बिट्टु, सोनू खुल्लर, गुरमीत गिल, मास्टर मलकीत गिल, विशाल कुमार, लाडी टांडा, गुरमुख सिंह, विक्की, दुरलभ सिंह, भूपिंदर कलसी, गगन अहियापुर, गोपा जाम्बा, इंदरजीत मुल्तानी, आशू वैद, जीवन कुमार बबली, पंकज सचदेवा, सुखराज सिद्धू, तरसेम लाल इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here