Wednesday, October 21, 2026
Home Education रयात बाहरा: बीएड कालेज के छात्रों ने जोनल स्किल इन टीचिंग मुकाबलों...

रयात बाहरा: बीएड कालेज के छात्रों ने जोनल स्किल इन टीचिंग मुकाबलों में किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा बीएड कालेज के छात्रों ने पंजाब युनिर्वसिटी द्वारा करवाए गए जोनल स्किल इन टीचिंग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisements

इस सबंध में कालेज के प्रिंसीपल डा. एचपीएस धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीयु द्वारा आयोजित इस प्रतियोगता में पंजाब युनिर्वसिटी के बीएड कालेजों ने हिस्सा लिया, जिसमें रयात बाहरा बीएड कालेज की छात्रा ममता ने पहला, सुखमनी और सोनिया ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

उन्होनें बताया कि इसी तरह मुनमुन कुमारी ने कॉमर्स में मॉडल मेकिंग मुक़ाबले में तीसरा स्थान प्राप्त करके कालेज के साथ-साथ रयात बाहरा ग्रुप का नाम भी रोशन किया। इस मौके पर रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा और कैंपस डायरेक्टर डा. चंद्र मोहन ने छात्राओं को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here