विश्व महिला दिवस पर ब्लड शूगर एवं कोलेस्ट्रॉल जांच का मुफ्त कैंप 8 को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की तरफ से विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक महिलाओं के लिए मुफ्त ब्लड शूगर एवं कोलेस्ट्रॉल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मंडल के चेयरमैन जगदीश पटियाल ने दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा स्व. भगत मुंशी राम जी की पालन स्मृति में मंडल की तरफ से श्री राम भवन में सैंपल कोलैक्शन सैंटर शुरु किया गया है तथा महिला दिवस पर महिलाओं के लिए यह पहला मुफ्त कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे ब्लड शूगर एवं कोलेस्ट्रॅल जांच के लिए समय पर पहुंच कर सैंपल दें और इसके लिए खाली पेट आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here