
-वकीलों ने मिठाई बांट मनाई कांग्रेस की जीत की खुशी-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कचहरी में वकीलों द्वारा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा की अगुवाई में मिठाई बांट कर प्रदेश में कांग्रेस और होशियारपुर में 7 में से 6 सीटों पर कांग्रेसी की जीत की खुशी सबके साथ सांझा की। इस मौके पर राकेश मरवाहा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने से जनता ने बड़ी राहत ली है तथा अकाली-भाजपा के अत्याचारों का अंत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव से पहले जनता से किया एक-एक वादा पूरा किया जाएगा तथा प्रदेश से नशों का खात्मा करके पंजाब की जवानी को बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रोजगार व कुशासन को दूर करके लोगों को एक साफ सुथरा और स्वच्छ प्रशासन मुहैया करवाया जाएगा। मरवाहा ने कहा कि होशियारपुर से सुन्दर शाम अरोड़ा के जीतने और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने से वकीलों में काफी उत्साह है। इस मौके पर एडवोकेट कुलदीप सिंह, नवप्रीत रैहल, लवकेश ओहरी, नवीन जैरथ, धरमिंदर दादरा, गुरबीर रैहल, भजना राम, जगतार सिंह, अजय चोपड़ा, प्रदीप जपल्का, गुरदियाल सिंह व अन्य वकीलों के अलावा पार्षद ध्यान चंद ध्यान तथा कुलदीप अरोड़ा मौजूद थे।












