
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक ल्कूल लक्ष्मी एन्क्लेव होशियारपुर की ओर 8वीं कक्षा तक के नतीजों की घोषणा की गई। प्रिंसिपल सुशील सैनी ने नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि इस साल का स्कूल का ओवरआल नतीजा शानदार रहा।

अलग-अलग कक्षाओं के छात्रों में से रिया, आयुषी राणा, समरीन, नमन, दीक्षा सैनी, तानिया, दिव्या, हर्षदीप, बनिका, लवलीनप्रीत, अयान, नव्य, रेनुका, जानवी, तनिश, मौली वर्मा, प्रभनूर, मोहित, हरशिखा, साहिब थापर, लवनिया, रुद्राक्ष, समर, दक्षेश, अरिफा, जतिन वालिया, रितिका, केशव तथा वंशिका ने आपनी-अपनी कक्षा में से पहला स्थान प्रापत कर संस्था के साथ अपना तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
प्रिंसिपल सैनी ने सभी छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों की अच्छे नतीजों के लिए सराहना करते हुए उन्हें ओर बेहतर नतीजों के लिए प्रेरित किया।












