Saturday, October 17, 2026
Home Education सैनी जागृति मंच ने सरकारी स्कूल जल्लोवाल के मेधावी विद्यार्थियों को किया...

सैनी जागृति मंच ने सरकारी स्कूल जल्लोवाल के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सैनी जागृति मंच पंजाब की ओर से गौ.सी.सकैंडरी.स्कूल एवं एलीमेंट्री स्कूल जल्लोवाल खनूर के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनमें तन्नुज, अर्शदीप, मनप्रीत, मैरी, आंचलप्रीत, अरुण तथा 10वीं कक्षा की गगनदीप कौर, कोमल, सिमरन और 12वीं कक्षा की भावना, कोमल एवं हरप्रीत कौर शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को सैनी जागृति मंच पंजाब के अध्यक्ष कुलवंत सैनी एवं उनकी टीम द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्कूल के अध्यापकों की सराहना की। इस दौरान स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर चुके पूर्व विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। नाइस कंप्यूटर के निदेशक एवं जिला अध्यक्ष प्रेम सैनी ने कंप्यूटर शिक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच सचिव की भूमिका पंजाबी लेक्चरर अशोक कुमार ने बखूबी निभाई। सम्मान समारोह में किसान विंग के जसवीर सिंह, अकाली नेता किरपाल सिंह पाली, जिला युवा अध्यक्ष, मनजीत सिंह सैनी (पुलिस विभाग), अवतार सिंह सैनी (पंप वाले), शीतल सिंह सैनी, बलदेव सिंह सैनी (चब्बेवाल ब्लॉक अध्यक्ष), ओंकार सिंह सैनी (खनूर), चमन लाल सैनी, सुखदेव सिंह सुख्खा तथा ए.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलोवाल खनूर के वाइस प्रिंसिपल जसदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्कूल की ओर से सभी आगंतुकों को सम्मानित किया गया।

Advertisements

अंत में तरनजीत सिंह, कार्यकारी प्रिंसिपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा मैडम जसप्रीत कौर, प्रिंसिपल गौ. एलीमेंट्री स्कूल जल्लोवाल खनूर को मंच की ओर से सम्मानित किया गया। इतिहास लेक्चरर बलदेव कुमार की देखरेख में पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैनी जागृति मंच के अध्यक्ष कुलवंत सैनी ने बताया कि मंच समय-समय पर सैनी भवन होशियारपुर में उन विद्यार्थियों को सम्मानित करता रहता है, जो शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा मंच द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।उन्होंने बताया कि अमर शहीद शेर-ए-पंजाब चौधरी बलवीर सिंह जी की बरसी भी हर वर्ष 10 मई को बड़े स्तर पर मनाई जाती है। इसके साथ ही होशियारपुर के विभिन्न सरकारी एवं अन्य कार्यालयों में उच्च पदों पर कार्यरत सैनी बिरादरी से संबंधित अधिकारियों के सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here