Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur निर्भया दोषियों की फांसी से देश की बेटियों को मिलेगा न्याय: अविनाश...

निर्भया दोषियों की फांसी से देश की बेटियों को मिलेगा न्याय: अविनाश खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने निर्भया के दोषियों को आज हुई फांसी पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि इससे निर्भया के साथ-साथ देश की अन्य बेटियों को भी ऐसे पीडि़त मामलों में इंसाफ मिलने की आस जगी है।

Advertisements

खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि श्री खन्ना ने निर्भया के चारों दोषियों की आज हुई फांसी पर प्रतिक्रि या करते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों के दोषियों को जल्द सजा दिलवाने तथा पीढि़त को जल्द न्याय मिले इसके लिए सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए। श्री खन्ना ने कहा कि सख्त कानून व जल्द सजा से अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा होगा तथा वह अपराध करने से पहले उसकी सजा व अंजाम के प्रति 100 बार सोचेंगे।

श्री खन्ना ने कहा कि निर्भया कांड में 8 साल तक दोषियों को सजा न मिलना भी देश की न्यायपालिका के लिए एक चुनौती है। जिसे सख्त कानून बनाकर व जल्द सजा देकर लोगों के मन में कानून के प्रति विश्वास बढ़ाया जा सकता है। श्री खन्ना ने निर्भया के माता पिता के हौंसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को अपराध करने वालों के खिलाफ ऐसे ही दृढ़ निश्चय से खड़े होना चाहिए ताकि उनको उनके अपराध की सजा दिलवाई जा सके। श्री खन्ना से आशा प्रकट की कि निर्भया केस की तरह देश में लंबित पड़े अन्य केसों का भी जल्द से जल्द फैसला कर न्यायपालिका ऐसे दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here