Tuesday, October 20, 2026
Home Crime नशीले पाऊडर सहित गीता व पुष्पा गिरफ्तार, सामान बरामद

नशीले पाऊडर सहित गीता व पुष्पा गिरफ्तार, सामान बरामद

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस ने टांडा पुली नज़दीक 2 महिलाओं को नशीले पाऊडर सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

थानामुखी इंस्पैक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि थानेदार अमरीक सिंह की टीम द्वारा काबू की गई आरोपी महिलाओं की पहचान गीतो पत्नी सरबजीत तथा पुष्पा पत्नी मंगत राम निवासी चंडीगढ़ कलोनी टांडा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि डीएसपी टांडा गुरप्रीत सिंह गिल के दिशा निर्देशों पर नशे के खिलाफ सरगर्म टांडा पुलिस की टीम की ओर से उक्त महिलाओं को टांडा पुली के नज़दीक काबू किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गीता के कब्ज़े से 170 ग्राम नशीला पाऊडर, 15 टीके (सिरिंज) तथा एक कम्यूटर कंडा बरामद हुआ है। जबकि पुष्पा के कब्ज़े से 120 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्यवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here