Wednesday, October 21, 2026
Home Latest भूमी विवाद में हुई मारपीट व चली गोली, युवक घायल

भूमी विवाद में हुई मारपीट व चली गोली, युवक घायल

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। थाना क्षेत्र के फतेहा गांव में रविवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की देर शाम फतेहा गांव निवासी कवींद्र चौधरी एवं भोला चौधरी के बीच वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर कहा सुनी हो गई। बातो ही बातों में कहासुनी मारपीट एवं गोलीबारी तक पहुंच गई।

Advertisements

जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। जिसका इलाज बेगूसराय स्थित निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी में फतेहा गांव निवासी कवींद्र चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र आदित्य आनंद को गोली लगी है जिसे घायलावस्था में बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही मामले में बछवाड़ा थानाध्यक्ष परसुराम सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट की सूचना मिली है, किसी पक्ष द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here