Wednesday, October 14, 2026
Home Crime हरियाना रोड: आर.बी. फूड प्वाइंट को चोरों ने बनाया निशाना, कैश व...

हरियाना रोड: आर.बी. फूड प्वाइंट को चोरों ने बनाया निशाना, कैश व अन्य सामान किया चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारी वर्ग की धडक़ने तेज हो गई हैं। करफ्यू के दौरान इतनी चौकसी होने के बावजूद चोरों द्वारा आए दिन किसी न किसी व्यापारिक संस्थान को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि अधिकतर दुकानें जब खुलेंगी तब पता चलेगा कि आखिर नुकसान कितने लोगों का हुआ है। मगर, फिलहाल को किसी कारण के माध्यम से जिन दुकानदारों को चोरी संबंधी पता चल रहा है उनके लिए परेशानियां और बढ़ रही हैं। क्योंकि, लॉक डाउन के कारण एक तो व्यापार बंद है और ऊपर से चोरों का कहर, जिससे व्यापारियों एवं दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

Advertisements

 

 

murliwala


ताजा घटना में चोरों ने हरियाना रोड स्थित आर.बी. फूड प्वाइंट को निशाना बनाते हुए वहां से 12-13 हजार रुपये कैश, डी.वी.आर. दो सी.सी.टी.वी. कैमरे, खाने-पीने सहित कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर होटल का पीछे के दरवाजे का ताला तोडक़र दाखिल हुए और चोरी को अंजाम दिया। होटल के मालिक रोहित गुप्ता निवासी अम्बे वैली ने बताया कि वे किसी काम से होटल में गए तो खोलने पर अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए। अंदर सामान बिखरा हुआ था और चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोडक़र भीतर दाखिल हुए और उन्होंने होटल से गल्ले में पड़ी करीब 12-13 हजार रुपये की राशि, डी.वी.आर. दो सी.सी.टी.वी. कैमरे, खाने-पीने सहित कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here