दूसरे राज्य के लोग वापिस जाने के लिए प्रशासन द्वारा जारी लिंक पर करें अप्लाई

logo latest

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बाहरी राज्यों के जो व्यक्ति/परिवार जिला होशियारपुर में फंस गए हैं, उनको उनके राज्यों में भेजने के लिए पंजाब सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक विशेष लिंक बनाया गया है, जहां वे अप्लाई कर सारी जानकारी दे सकते हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि लिंक www.covidhelp.punjab.gov.in पर सारी जानकारी भरने के बाद सिस्टम की ओर से उक्त व्यक्ति/ परिवार/ समूह के लिए एक यूनिक आई.डी जारी की जाएगी, जिसको वे संभाल कर रखे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सारा डाटा एकत्र करने के बाद उक्त व्यक्ति/ परिवार को बाद में उसके जाने संबंधी व्यवस्था के बारे में सूचित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here