एक दिवसीय अनशन के माध्यम से जनता के लिए भाजपा ने शुरु किया सत्यग्रह: दर्पण गुप्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश व प्रदेश वासियों के हितों की रक्षा के लिए भाजपा ने सदैव ही आगे बढक़र संघर्ष किया है और प्रदेश व केन्द्र के समक्ष सदा ही पंजाब के हितों की बात को उठाया है। जिसके चलते केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए संकट को देखते हुए जरुरतमंद लोगों के लिए राशन भेजा गया है। लेकिन पंजाब सरकार की गलत नीतियों एवं संकट के समय का राजनीतिकरण किए जाने से राशन सामग्री जरुरतमंदों तक नहीं पहुंचाई जा रही।

Advertisements

यह बात जिला भाजपा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्पण दुप्ता ने अपने परिवार केसाथ अनशन पर बैठने दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह संकट किसी एक पार्टी का वर्ग के लिए नहीं है बल्कि समस्त मानव जाति इससे प्रभावित हो रही है। इसलिए ऐसे समय में राजनीति को भूल कर जन मानस की सेवा करनी चाहिए। परन्तु पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण राहत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर केन्द्र द्वारा भेजी राशन सामग्री जरुरतमंद लोगों को बिना भेदभाव मुहैया करवाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here