Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur लायसं क्लब ने पीएचसी पोसी को भेंट की 25 पीपीई किट, सैनीटाइजर,...

लायसं क्लब ने पीएचसी पोसी को भेंट की 25 पीपीई किट, सैनीटाइजर, मास्क व गल्वज़

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। लायस क्लब गढ़शंकर द्वारा प्राईमरी हैल्थ केंद्र पोसी के लिए एसएमओ डा. रघुवीर सिंह को 25 पीपीई किटें, 200 सैन्ीटाईजर, 200 मास्क और 10 पैकेट गल्वज के सौंपे। लांयस कलब गढ़शंकर के अध्यक्ष लायसं राकेश प्रजापति ने कहा कि इसके बाद जो भी सेहत विभाग के स्टाफ के लिए समान की जरूरत होगी, लायसं क्लब उक्त सामान उपलब्ध करवाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

Advertisements

उन्होंने अन्य समाज सेवी संगठनों से आग्राह करते हुए कहा कि आज सेहत विभाग के डाक्टर व पैरामैडीकल स्टाफ कोराना वायरस के खिलाफ अपनी जान दांव पर लगाकर जंग लड़ रहे है तो सभी कि सेहत विभाग को गल्वज व अन्य समान ज्यादा तो ज्यादा मात्रा में देना चाहिए।

इस अवसर पर लायसं क्लब के सचिव सन्नी धीमान, पीआरओ सतविंदर सिंह, ईश्वर लाल तिवाड़ी, जगतार सिंह, कुलदीप सिंह जोनल चेयरमेन, रघुवीर सिंह, कमल देव एनआरआई तथा फार्मेसी अधिकारी ओपी सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here