नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बनने जा रहा है विश्व शक्ति: हंस राज हंस

दसूहा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। देश के सबसे प्रिय प्रधानमंत्री व विश्व स्तर पर अपनी नीतियों का लोहा मनवाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के चलते देश के लोगों को 20 लाख करोड़ रूपए का आर्थिक पैकेज दे कर यह सिद्ध कर दिया है कि उन्हें देश के सभी वर्ग के लोगों की चिन्ता है। यह शब्द पंजाब के राज गायक व दिल्ली से भाजपा के सांसद हंस राज हंस ने बाबा दिवान शाह जी की मजार पर नतमस्तक होने उपरांत विशेष बातचीत करते हुए कहे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सारी दूनियां में मात्र एक भारत ही है, जिसने कोरोना वायरस के चलते लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सबसे पहले देश में लॉकडाउन किया और लोगों को घर-घर राशन पहुँचाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूराअंदेशी से कार्य करते हुए सभी को साथ लेकर कार्य किया। हंस राज हंस ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व शक्ति बनने जा रहा है। वहीं, दसूहा रोटरी कल्ब की प्रशंसा करते हुए हंस ने कहा कि रोटरी कल्ब क्षेत्र में बहुत ही बढिय़ा कार्य कर रही है। जिसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस समय पर रोटरी क्लब की तरफ से उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन एचपीएस विर्क, रोटरी कल्ब दसूहा के अध्यक्ष प्रदीप अरोड़ा मंटू, विशाल पुरी, साहिल धीर, परमिन्द्र सिंह अरोड़ा आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here