Friday, November 6, 2026
Home Politics पंजाब में किसी पार्टी से नहीं भ्रष्टाचार से है आप का मुकाबला:...

पंजाब में किसी पार्टी से नहीं भ्रष्टाचार से है आप का मुकाबला: नांगलिया

021-आप को नौसिखियों की पार्टी कहने वाले दिल्ली का हाल देख लें-
होशियारपुर, 12 सितंबर: पंजाब में हमारा मुकाबला किसी पार्टी से नहीं बल्कि भ्रष्टाचार से है और पंजाब जोड़ों मुहिम के तहत प्रदेश में 39 रैलियां की जा रही हैं। जिसके तहत होशियारपुर में चार रैलियां होंगी। जो नेता यह कहते हैं कि आप का क्या अस्तित्व है और यह कौन सी पार्टी है उन्हें इसका पता विधानसभा चुनाव के बाद खुद ही लग जाएगा। उक्त बात आप के जोन आबजर्वर अशोक नांगलिया ने आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को विधान सभा हल्का शामचौरासी के कसैा हरियाना में होने वाली रैली को लेकर आम जनता काफी उत्साहित है और इसमें पार्टी के आला अधिकारी पहुंच रहे हैं। जिनमें आप के प्रमुख नेता संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, सांसद भगवंत मान एवं साधू सिंह, सुच्चा सिंह छोटेपुर विशेष तौर से पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे। नांगलिया ने बताया कि आप के भीतर व बाहरी अनुशासन बहुत कड़ा है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में नांगलिया ने कहा कि आप को नौसिखियों की पार्टी कहने वालों को दिल्ली के चुनाव परिणामों पर नजर दौड़ा लेनी चाहिए और भविष्य में वे लोग पार्टी का हिस्सा बनना चाहेंगे तो पार्टी उन्हें भी सदस्य बनाएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में नांगलिया ने कहा कि पंजाब की जनता आज भ्रष्टाचार, नशा, शिक्षा के गिरते स्तर, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव, बेरोजगारी व अन्य समस्याओं से बुरी तरह से ग्रस्त है और इससे निजात पाना चाहती है। प्रदेश सरकार द्वारा अपने भ्रष्ट सिस्टम पर लीपापोती करके सारा कामकाज ठीक दिखाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मगर जनता सब जानती है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को हरियाना रैली के उपरांत 22 सितंबर को फगवाड़ा में, 24 सितंबर को र्तवाड़ा में तॢा 26 सितंबर को भुल्लथ में रैलियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि र्तवाड़ा की रैली सुबह 11 बजे से होगी जौकि अन्य सभी रैलियों का समय सायं 3 बषे से है। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एडवोकेट नवीन जैरथ, यामीनि गौमर, मीडिया इंचार्ज डा. रवजोत सिंह, वीरइंद्र सिंह परिहार, संजीव कुमार, सुलक्खन सिंह जग्गी, जसबीर सिंह राजा, बरिंदर सिंह, मनदीप कौर, जसपाल सिंह, जसवंत सिंह मठारू, मोहन लाल, रघु खुल्लर, एडवोकेट साबरा एवं तेजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here