अकालियों के राज में जिला होशियारपुर में बंद हो चुके हैं 1240 कारखाने: विधायक अरोड़ा

congress

-भाजपा भी अकालियों का साथ देकर देख रही जनता के शोषण का तमाशा-
होशियारपुर, 10 सितंबर: अकाली राज में जिस तेजी से उद्योग बंद हो रहे हैं उससे प्रदेश में बेरोजगारी बढऩे के साथ-साथ आर्थिक मंदहाली का दौर भी शुरू हो गया है। इसके चलते पूरे प्रदेश में हाहाकार मची हुई है। एक तरफ जहां अकालियों की मनमानी के चलते यह हालात पैदा हुए हैं वहीं इसमें भाजपा भी पूरी तरह से उसकी भागीदार है। प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज प्रदेश में उद्योग की बहुत ही दयनीय स्थिति बनती जा रही है। इसी के चलते अकाली सरकार के राज में अब तक जिला होशियारपुर में 1240 कारखाने बंद हो चुके हैं, जोकि बड़े दुख की बात है। जिसका खुलासा एक आर.टी.आई. में हुआ है। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। विधायक अरोड़ा ने कहा कि जनता अकालियों द्वारा लूटी जा रही है और भाजपा उसका साथ दे रही है। जिससे प्रदेश का हाल बद से बदतर बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली राज में जिला होशियारपुर में 1240 कारखानों का बंद होने की सूचना से साफ हो जाता है कि प्रदेश की सरकार ने किस तरह का विकास करवाया होगा? उन्होंने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि सरकार केवल अपने विकास को प्राथमिकता दे रही है, जबकि आज प्रदेश का व्यापारी वर्ग और उद्योग मंदी की कगार पर खड़ा है और सरकार न जाने कौन से विकास के दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सोचा भी नहीं होगा कि जिन अकाली-भाजपाईयों को वे वोट देकर सत्ता आसीन कर रही है वे प्रदेश का ऐसा हाल कर देगी। विधायक अरोड़ा ने कहा कि सरकार की नाकामियों को देखते हुए आज जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति मजबूत हो रहा है और जनता अकाली-भाजपा को सबक सिखाने का मन बना बैठी है। इस मौके पर पार्षद सुरिंदर शिंदा, सुदर्शन धीर, कमल कटारिया, तीर्थ राम, ध्यान चंद ध्याना, प्रदीप कुमार बिट्टू, सुनीश जैन, गुलशन जैन, पलविंदर सिद्धू, राम लुभाया, परमजीत सिंह पम्मा, सुशील शर्मा, दीपक नेगी इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here