Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur कांग्रेसी नेत्री सिम्मी सोनी ने गौसेवा करके मनाया जन्मदिन, दिया गौसेवा का...

कांग्रेसी नेत्री सिम्मी सोनी ने गौसेवा करके मनाया जन्मदिन, दिया गौसेवा का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव सिम्मी सोनी ने अपना जन्मदिन गोविंद गोधाम गौशाला, आदमवाल रोड में गौसेवा करके मनाया। इस अवसर पर उनके पति कांग्रेसी नेता सुमेश सोनी भी उनके साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर सिम्मी सोनी ने कहा कि गौसेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग व आधार है। हमें खुद व अपने बच्चों को भी गौसेवा से जोडऩा चाहिए।

Advertisements

गायों को चारा डालते हुए सिम्मी सोनी ने गौ माता को नमन किया और गोविंद गोधाम गौशाला प्रबंधकों की सराहना करते हुए कहा कि प्रबंधकों ने होशियारपुर वासियों को एक ऐसा धार्मिक स्थल दिया है जिससे जुडक़र सेवा का जो हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है उसके लिए सभी को इनका सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने खुशी के दिन अपनी परंपरा अनुसार मनाने चाहिए तथा जहां पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति अपा फर्ज निभाना चाहिए वहीं गौसेवा एवं अपने धार्मिक स्थलों पर जाकर नतमस्तक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी होशियारपुर निवासी वैसे भी बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें संत नगरी में रहने का सौभाग्य मिला है। इसलिए संतों के आशीर्वाद से यहां पर धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। जिसमें भाग लेकर हमारी धार्मिक प्रवृति और मजबूर होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here