Monday, October 26, 2026
Home Jammu & Kashmir कोरोना वायरस के 92 नए मामले, मरने वालों की संख्या हुई 24

कोरोना वायरस के 92 नए मामले, मरने वालों की संख्या हुई 24

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। इस आतंक ग्रस्त प्रदेश में कोरोना के एक दिन के नए लोगों को भारी खोफ पैदा कर दिया है। आज के उछाल के साथ मंगलवार को नोवल कोरोना के 91 के साथ देर रात जिला राजौरी के अंतर्गत कालाकोट से एक और नया मामले सामने आने से संख्या 92 हो गई जिससे केंद्र शासित राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 1,760 हो गई है जबकि प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24 हो गयी है। सीमावर्ती पुंछ जिला में आज चार कोरोना केस सामने आए। और इस सीमावर्ती जिला में कुल 12 एक्टिव केस हैं। वहीं जिला राजौरी में बीएसएफ अफसर के साथ कोरोना पॉजिटिव की संख्या मंगलवार शाम तक 13 पर अटकी हुई थी जो देर रात 14 हो गई। जिनमें चार लोग तंदरुस्ती का प्रमाण पत्र देकर घर भेज दिया गया है।

Advertisements

बता दें कि आज आतंक ग्रस्त केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अब तक यह सर्वाधिक प्रभावित जिला रहा है जहां सोमवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 278 मामले थे। दक्षिण कश्मीर के इस जिले में 14 अप्रैल तक एक भी मामला सामने नहीं आया था। वहीं जिला डोडा, किश्तवाड़, और शोपियां जिला में भी आज कोरोना उछाल जीरो रहा। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक अस्पताल में 90 साल के एक व्यक्ति की मौत बुखार के कारण हो गई जिससे प्रदेश में इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 24 हो गई। कुलगाम जिले के रहने वाले इस व्यक्ति में सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह हाइपरटेंशन एवं न्यूमोनिया से ग्रसित था।

उसे बुखार था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए हैं एक राजौरी से पाजटिव आया है जानकारी के मुताबिक उसकी जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली से है जिनमें से 55 जम्मू में एवं 37 कश्मीर में हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 1760 हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कोरोना वायरस संक्रमण के 1411 मामले कश्मीर जबकि 349 मामले जम्मू क्षेत्र में हैं। प्रदेश में 833 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है जबकि 902 लोगों का इलाज अब भी चल रहा है। सुबह इलाज की संख्या 903 हो जाएगी। फिलहाल पॉजिटिव रिपोर्ट बाले व्यक्ति को क्वारंटाइन से निकाल राजौरी जीएमसी लाया जा रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर में कोरोना बचाब व रोकथाम के बंदोबस्त प्रशासन द्वारा जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here