Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur किसान सभा ने गरीबों के राशन कार्ड काटने के खिलाफ एसडीएम कार्यालय...

किसान सभा ने गरीबों के राशन कार्ड काटने के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रर्दशन

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा गरीब लोगों के राशन कार्ड काटने के खिलाफ एसडीएम गढ़शंकर के कार्यालय के समक्ष कशमीर सिंह भज्जल के नेतृत्व में धरना लगाया और काटे हुए कार्ड दुारा वहाल करने की मांग की और अन्यथा संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि स्वामी नाथन की सिफारिशें तुरंत सरकार लागू करें, बिजली सोध बिल 2020 को रद्द करने, पीएम योजना के 6000 से बढ़ कर 18 हजार रूपए किसानों के खातों में डालने की मांग की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वारिश से खराब हुई फसल के प्रति एकड़ वीस हजार रूपए मुआवजा दिया। कोविड 19 के चलते किसानों को सब्ज्यिों फलों व दूध के नुकसान का मुआवजा दिया जाए, खेत मजदूरों के खातों में 7500 रूपए डाले जाए। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद परिवार को जरूरी 14 वस्तूओं को विना वितकरे सप्लाई करें। कोरोना से मरे व्यक्तियों के परिवारों को 20 लाख रूपए का मुआवजा दिया जाए। हरभजन सिंह अटवाल व दिलबाग महदूद ने कहा कि जव जहाजों के लिए तेल 22 रूपए प्रति लीटर दिया सकता है तो किसानों को 22 रूपए प्रति लीटर डीजल क्यों नहीं मिल सकता। इस समय किसान नेता गोपाल सिंह थांदी, करनैल सिंह पोसी, गुरदियाल सिंह मट्टू, जसविंदर सिंह धमाई, परमजीत रामगढ़, आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here