
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जनहित सेवा समिति से जुड़े सैकड़ों परिवारों ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए आत्ममंथन किया व प्रधान विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर महामंत्री उमेश जैन ने बताया कि भारत और चीन के मध्य चल रहे विवाद एवं कोरोना वायरस के संस्थापक चीन जोकि पूरे विश्व में बहुत ही भयानक वातावरण बनाने का उत्तरादाई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार किसी संधि के अंतर्गत तो चाहे चीन के सामान पर रोक नहीं लगा सकती, लेकिन भारत देश की सच्ची जनता अपने देश के हित के लिए तो चीन के बने उत्पादों का बहिष्कार कर भारत को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने में अपना योगदान दे सकती है।

अगर भारत सरकार से हम हमेशा कुछ अच्छा चाहते हैं तो आज देश के साथ गद्दारी करने वाले तथा इसी देश से पैसा जमाकर हमारी ही सीमाओं पर कब्जा करने वाले चीन को सबक सीखाने का एकमात्र मार्ग उसके उत्पादनों का भारत में पूर्णत: बहिष्कार करने के लिए एक मुहिम बनाई जाए। इस मौके पर सभी ने इस संघर्ष के साथ उदघोष किया कि चीन के बने सामान का बहिष्कार भी करेंगे और इसे एक मुहिम भी बनाएंगे। इस अवसर पर गोपी चंद कपूर, आनंद अग्रवाल, राजेश नाकड़ा, सुरिंदर दीवान, नरेश आनंद, राजेश जैन, राकेश जैन, सुमीर बांसल मयंक बांसल, कमल वर्मा, चितरंजन जैन, यशपाल जैन, संदीप बबलू, राजन गुप्ता, विवेक सैनी, डा. सुभाष मेहता, बलराम आदि उपस्थित थे।












