नवनियुक्त मंडल प्रधान अमित तलवाड़ को किया सम्मानित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक बौबी राजपुर व प्रिंस जौली के नेतृत्व में टांडा में हुई। इस मौके भाजपा एस सी मोर्चा जिला प्रधान सुरिंदर जाजा विशेष तौर शामिल हुए। बैठक दौरान मौजूद समूह सदस्यों ने नवनियुक्त मंडल प्रधान टांडा अमित लाडी तलवाड़ को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। इस नवनियुक्त मंडल प्रधान अमित तलवाड़ ने हाई कमान को भरोसा दिलाया कि वह अपने पद से संबंधित सभी जिम्मेवारीयों को पूरी मेहनत तथा लगन के साथ निभाएंगे।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। इस मौके सुरिंदर जाजा ने पार्टी की जन हितैषी नीतिओं को लोगों के घर घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के नेतृत्व में देश तथा पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को बहुत मज़बूती हासिल होगी। इस मौके सुनील जाजा , प्रेम पडवाल ,कुलदीप सिंह , पवन पुरी , चरणजीत हरसीपिन्ड , बलजीत सिंह , सनवीर सिंह , सुखविंदर सिंह , सरबजीत सिंह , जसवंत सिंह ढडियाला , रणजीत सिंह , मिंटू दारापुर , बलजीत सिंह डड्डियां इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here