Wednesday, October 21, 2026
Home Latest अपराधियों से तंग सीओ ने जिलाधिकारी से लगाई मदद की गुहार, जान...

अपराधियों से तंग सीओ ने जिलाधिकारी से लगाई मदद की गुहार, जान से मारने की दे रहे धमकी

बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। मिथिला प्रसिद्ध ऐतिहासिक झमटिया धाम जहां सालो भर भक्तीमय माहौल व्याप्त रहता है। वहीं इस धाम पर इन दिनों अपराधिक साया मंडराने लगा है। बताते चलें कि बछवाड़ा अंचलाधिकारी सुरजकांत ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर स्थानीय लोगो द्वारा झमटिया घाट पर अवैध वसूली करने की शिकायत की है। उन्होने आवेदन में कहा है कि झमटिया घाट पर प्रत्येक वर्ष सरकार द्वारा बंदोवस्ती की जाती है। लेकिन कोरोना महामारी को लेकर इस वर्ष झमटिया घाट की बंदोवस्ती नही हो सकी। जिस कारण झमटिया गंगा घाट पर सैरात की विभागीय वसूली हेतु राम सागर पासवान राजस्व कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति की गई।

Advertisements

वहीं राजस्व कर्मचारी राम सागर पासवान द्वारा प्रतिवेदन दिया गया है कि झमटिया घाट पर राजस्व वसूली के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजस्व वसूली को रोकने की धमकी दी जा रही है। साथ ही वसूली करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिस कारण 7 जुलाई से राजस्व वसूली बंद कर दी गई। जिससे राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं अंचलाधिकारी ने मामले को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन देकर झमटिया घाट पर जब तक बंदोवस्ती नही होती है तब तक पुलिस बल नियुक्त करने की मांग की है। वही शुक्रवार को अंचलाधिकारी सुरजकांत, प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. विमल कुमार, राजस्व कर्मचारी राम सागर पासवान, बछवाड़ा थाना के एसआई अजय कुमार सहित पुलिस बल झमटिया घाट पहुंचकर मामले कि जांच करते हुए सभी दुकानदारों से राजस्व कर्मचारी को राजस्व देने की बात कही। उन्होने दुकानदारो को बिचौलियो से सावधान रहने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here