Saturday, October 17, 2026
Home Crime Jewellery Shop में फायरिंग, गहनों का बैग भरकर बदमाश हुए फरार, मालिक...

Jewellery Shop में फायरिंग, गहनों का बैग भरकर बदमाश हुए फरार, मालिक की मौत  

राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर 5 बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस वारदात में ज्वेलर्स मालिक की मौत हो गई।  घटना की जानकारी लगते ही जयपुर आईजी अनिल टांक भिवाड़ी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद FSL की टीम मौके पर बारीकी से जांच कर रही थी।

Advertisements

जानकारी के अनुसार भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट के पास स्थित कमलेश ज्वेलर्स पर कार में सवार होकर आए करीब 5 बदमाश ज्वेलर्स की दुकान पर डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए घुस गए। डकैती करने आए बदमाशों ने पहले दुकान के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी पर वार किया और उसकी बंदूक छीनकर उसे दुकान के अंदर धकेल दिया। वहीं बदमाशों ने दुकान में घुसते ही सभी को बंधक बनाने का प्रयास किया। दुकान में मौजूद लोगों ने हमलावरों पर हमला कर दिया, लेकिन उनके पास हथियार होने की वजह से वह मौका देखकर गहनों का बैग भरकर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here