
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी पंजाब के राज्य उपप्रधान एवं विधानसभा हलका होशियारपुर के इंचार्ज संदीप सैनी ने पार्टी कार्यालय से एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में आम जनता की आर्थिक लूट को बढ़ावा देकर बेशर्मी की सारी हदें पार कर चुकी है और इस सरकार से आम जनता का कोई भला नहीं होने वाला उन्होंने कहा कि आज आम जनता सरकार से अपने लिए आर्थिक राहत की उम्मीद लगाए बैठी है मगर सरकार हर क्षेत्र मैं आम जनता को आर्थिक तौर पर पूरी तरह से निचोड़ रही है। संदीप सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार कोविड-19 को अपना खजाना भरने के लिए आम जनता की आर्थिक लूट का खेल बना रही है।

करोना के नाम पर आज आम जनता सरकारी तानाशाही का शिकार हो रही है। मगर पंजाब सरकार शायद यह भूल गई है कि 2022 में आम जनता उसे सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी. संदीप सैनी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अब जनता यह तय करे की उसे पंजाब में दिल्ली सरकार की तरह आम लोगों के भले का सोचने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार चाहिए या राजे महाराजाओं की जिन्हें आम जनता के दुख दर्द का अहसास तक नहीं है।
उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेसी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और दोनों ही खोटे सिक्के साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कोविड-19 के नाम पर आम जनता को आर्थिक तोर पर लूटने की बजाए उसे इस महामारी के प्रति जागृत करते हुए महामारी की रोकथाम का उचित प्रबंध करें।












