मुख्यमंत्री ने सैनिक सतविन्दर व लखवीर के वारिसों के लिए एक्स ग्रेशिया और नौकरी की घोषणा की

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को 4 सिख लाईट इनफैंटरी यूनिट के सिपाहियों सतविन्दर सिंह और लखवीर सिंह के एक -एक पारिवारिक मैंबर को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया देने का ऐलान किया। इन दोनों सिपाहियों ने अपना फज़ऱ् निभाते हुए 22 जुलाई, 2020 को शहादत दी थी। मुख्यमंत्री ने इन बहादुर फौजियों की शहादत को सलाम करते हुए इनके परिवारों के साथ हमदर्दी का प्रगटावा किया। यह दोनों सिपाही चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के नज़दीक 22 जुलाई को गश्त कर रही टुकड़ी का हिस्सा थे।

Advertisements

बेहद ऊँचाई पर बहते एक तेज़ रफ़्तार के साथ ही पर बने लकड़ी के पुल को पार करते समय यह दोनों नीचे गिर पड़े और एक दूसरे को बचाते हुए पानी के तेज़ बहाव में बह गए। सिपाही सतविन्दर सिंह की मृतक देह का पता लाने के लिए तलाश अभी जारी है जबकि सिपाही लखवीर सिंह की मृतक देह आज मिल गई। सिपाही लखवीर सिंह मोगा जिले की बाघा पुराना तहसील के गाँव डेमरू खुर्द के निवासी थे और अपने पीछे अपनी पत्नी नमदीप कौर छोड़ गए हैं। सिपाही सतविन्दर सिंह बरनाला जिले के गाँव कुतना के रहने वाले थे और अपने पीछे अपने माता-पिता छोड़ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here