Thursday, October 29, 2026
Home National दिल्ली के साकेत थाने में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार...

दिल्ली के साकेत थाने में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत थाने में मंगलवार को एक हेड कांस्टेबल संजय (34) ने खुद को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। खबर के पता लगने के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल संजय अलवर का रहने वाले था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisements

जांच में पता चला है कि वह अपने भाई की बीमारी के चलते लंबे समय से परेशानी में थे। हेड कांस्टेबल की मौत की जांच कर रही टीम इसे अभी अवसाद का ही मामला मान रही है, हालांकि कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार किया है। आत्महत्या की सही वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here