
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर-फगवाड़ा रोड स्थित अंकुर सैनेटरी की दुकान पर एक व्यक्ति द्वारा हमला कर तोड़-फोड़ करने तथा दुकान मालिक के साथ मारपीट करने का मामला सामना आया है। जानकारी देते हुए अश्विनी कुमार ने बताया कि उसकी फगवाड़ा रोड पर कमालपुर में सैनेटरी की दुकान है तथा आज 30 जुलाई दिन वीरवार को सुबह 11.30 बजे वह दुकान पर अकेला था कि एक व्यक्ति आया और आते ही उसने गाली-गलोच करते हुए उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने टाई के साथ उनका गला दबाने की भी कोशिश की।

थाना माडल टाउन प्रभारी ने मौका मुआयना करके इंसाफ का दिलाया भरोसा, जमीनी रंजिश के चलते व्यक्ति ने किया था हमला
शोर सुनकर आसपास के दुकानदार इकट्ठा हुए और उन्होंने हमलावर से उन्हें बचाया। लोगों को इकट्ठा होता देख हमलावर टाई को वहीं फेंककर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि वह हमलावर को पहचानते हैं। अश्विनी कुमार ने बताया कि उनका उस व्यक्ति की पत्नी के साथ पुराना जमीनी विवाद चल रहा था, जिसे कल पुलिस द्वारा एक केस में हिरासत में ले लिया गया था। जिसके फलस्वरूप उसके पति ने उनकी दुकान पर आकर उनके साथ मारपीट की तथा तोडफ़ोड़ की है। मौके पर पहुंचे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव ठाकुर लक्की सिंह ने अश्विनी कुमार के साथ इस घटना पर दुख व्यक्त किया। अश्विनी कुमार द्वारा इस संबंधी थाना माडल टाउन को सूचना देने पर थाना प्रभारी बलविंदर सिंह जौड़ा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की और इंसाफ का भरोसा दिया।












